फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: 68 साल पुराने खादी एंपोरियम का पंजीकरण रद्द, नकली उत्पाद बेचने के आरोप में हुई कार्रवाई

Sat, 05 Feb 2022 09:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

खादी के नकली उत्पाद बेचने के काम में संलिप्त पाए जाने के बाद मुंबई के प्रसिद्ध खादी एंपोरियम का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Khadi India - फोटो : facebook/kvicindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) ने अपने सबसे पुराने खादी संस्थान 'मुंबई खादी एवं ग्राम उद्योग एसोसिएशन' (एमकेवीआईए) का पंजीकरण रद्द कर दिया। आयोग ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई आयोग की ओर से फर्जी उत्पाद बेचने के आरोप में की गई है। यह संस्थान साल 1954 से मुंबई में मेट्रोपॉलिटन इंश्योरेंस हाउस नामक इमारत में खादी एंपोरियम का संचालन कर रहा था।

विज्ञापन


इसे लेकर एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पंजीकरण को रद्द किए जाने के साथ खादी एंपोरियम अब एक असली खादी आउटलेट नहीं है और उसे एंपोरियम से खादी उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं होगी। ब्रांड की विश्वसनीयता और लोकप्रियता का दुरुपयोग करके जनता को धोखा देने और आपराधिक विश्वासघात के लिए एमकेवीआईए के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।

शिकायत के बाद आयोग ने लिए थे नमूने, जांच में निकले फर्जी
केवीआईसी को पता चला था कि डॉ. डीएन मार्ग पर स्थित खादी एमपोरियम में असली खादी के नाम पर फर्जी उत्पादों की बिक्री की जा रही है। नियमिक जांच के दौरान इसके अधिकारियों ने इस एंपोरियम से नमूने जमा किए थे। जांच में यह खादी के नहीं पाए गए थे। इसके बाद केवीआईसी ने एमकेवीआईए को खादी प्रमाणपत्र और खादी मार्क के नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


साल 1954 में एमकेवीआईए को सौंपा गया था खादी एंपोरियम
आयोग ने साल 1954 में एमकेवीआईए को खादी एंपोरियम के संचालन और प्रबंधन का जिम्मा सौंपा था। इसके साथ शर्त रखी गई थी कि यहां केवल असली खादी के उत्पादों की बिक्री ही की जाएगी। लेकिन हाल के वर्षों में एमकेवीआईए फर्जी उत्पाद बेचने में संलिप्त रहा। अब तक आयोग ने 1200 लोगों और फैबइंडिया जैसी फर्मों को खादी के नाम पर नकली उत्पाद बेचने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें