फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र-एक चुनाव: कोविंद के नेतृत्व वाली समिति की राज्यों के चुनाव आयोग के साथ चर्चा; निकाय चुनाव पर फोकस

Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर उच्च स्तरीय समिति ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए अधिकृत राज्यों के चुनाव आयोग के साथ चर्चा शुरू कर दी है। इसे लेकर एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि समिति ने राजस्थान के राज्य चुनाव आयुक्त मधुकर गुप्ता, दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त संजय श्रीवास्तव और हरियाणा के पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान समिति के नए सचिव राजीव मणि भी परामर्श के दौरान मौजूद थे।मणि कानून मंत्रालय में विधायी सचिव भी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में गठित, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति को लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर जल्द से जल्द जांच करने और सिफारिशें करने का काम सौंपा गया है।

चुनाव आयोग को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभा और राज्य विधान परिषद चुनाव कराने का अधिकार है। राज्यों के चुनाव आयोग संविधान के तहत अलग निकाय हैं। राज्य चुनाव आयोग स्थानीय निकायों के लिए चुनाव कराते हैं। इससे पहले आप, आरपीआई, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) जैसे विपक्षी दलों ने हाल ही में समिति से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें