फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोरेगांव भीमा जांच आयोग ने की सभी सुनवाई स्थगित, गिनाई ये वजह

Mon, 01 Nov 2021 12:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोरेगांव भीमा जांच आयोग ने भविष्य की सभी सुनवाई को स्थगित करते हुए कहा कि जब तक महाराष्ट्र सरकार सुनवाई के लिए उपयुक्त आवास प्रदान नहीं करती तब तक सुनवाई नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन
कोरेगांव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कोरेगांव भीमा जांच आयोग ने भविष्य की सभी सुनवाई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से सुनवाई के लिए जब तक उपयुक्त आवास प्रदान नहीं किया जाता है तबतक के लिए सुनवाई स्थगित रहेगी। इसी महने 8 नवंबर से 12 नवंबर तक मुंबई में सुनवाई होने वाली थी। 

विज्ञापन


 पुणे जिले में 1 जनवरी 2018 को कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हुई हिंसा की घटना की जांच कर रहे एक आयोग ने 22 अक्तूबर 2021 को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि शुक्ला को तलब किया था, लेकिन दोनों उपस्थित नहीं हुए।
 

आयोग ने परमबीर सिंह और रश्मि शुक्ला को किया तलब 
एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक अन्य मामले में बंबई उच्च न्यायालय से को बताया कि सिंह की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। सिंह अब होम गार्ड के महानिदेशक हैं। एक अर्जी पर आदेश जारी करते हुए आयोग के अध्यक्ष  सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जे एन पटेल ने वकील आशीष सतपुते से दोनों आईपीएस अधिकारियों को आयोग के सामने मौजूद होने की मांग की थी। न्यायमूर्ति पटेल ने दोनों को समन का जवाब 8 नवंबर तक देने को भी कहा था, लेकिन दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर आयोग ने भी सभी सुनवाई स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें