कोलकाता में संदिग्ध कोविड टीकाकरण शिविर मामले में एक निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के विशेष जांच दल के अधिकारियों ने गुरुवार की रात सुरक्षा गार्ड को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही संदिग्ध शिविर के इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब का निजी सुरक्षा गार्ड था।
अधिकारी ने बताया कि वह देब की कई अवैध गतिविधियों में शामिल था और उसने इसे स्वीकार भी किया है। देब को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से उसके छह सहयोगी भी गिरफ्तार किए जा चुके है।