फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: मेट्रो आरपीएफ ने किया 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, रक्षाबंधन भी मनाया

Fri, 12 Aug 2022 03:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

यह दौड़ आरपीएफ चौकी से शुरू हुई और करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौड़ का आयोजन लोगों में एकजुट रहने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
Kolkata Metro - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कालीघाट आरपीएफ पोस्ट पर मेट्रो रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के क्रम में आज शक्रवार की सुबह एक "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। इस "रन" में रेलवे सुरक्षा बल के 75 वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन




यह दौड़ आरपीएफ चौकी से शुरू हुई और करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौड़ का आयोजन लोगों में एकजुट रहने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए किया गया था। यह पहल इस महान राष्ट्र के हर एक व्यक्ति को एकजुट करने के लिए एक लंबा सफर तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में कोलकाता मेट्रो ने कई मेट्रो स्टेशनों में रक्षा बंधन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस दौरान मेट्रो यात्रियों को राखी बांधी गई और टॉफिया वितरीत की गईं। मेट्रो सीपीआरओ एकलव्य ने बताया कि हमारा मकसद है, जो हमारे दैनिक यात्री हैं, उनको मेट्रो की गतिविधियों से जोड़ना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें