कोलकाता में दुष्कर्म का मामला
- फोटो : PTI
भाजपा ने किया विरोध
कोलकाता कांड और टीएमसी सांसद के बयान की भाजपा ने निंदा की है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। साथ ही आरोपी के पार्टी से संबंधों को लेकर टीएमसी से जवाब मांगा। भाजपा ने सांसद कल्याण बनर्जी के बयान का वीडियो साझा करते हुए कहा कि टीएमसी सांसद दुष्कर्मियों के समर्थन में सामने आए। एक कॉलेज छात्रा के साथ टीएमसीपी नेता और उसके गिरोह ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी महिलाओं की सुरक्षा चिंताओं को महज राजनीतिक एजेंडा कहते हैं।
ये भी पढ़ें: कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म पर राजनीति तेज; घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, पुलिस से छात्रों की झड़प
भाजपा ने कहा कि आरजी कर दुष्कर्म मामले में, जब बंगाल रात जागो के माध्यम से विरोध में उठ खड़ा हुआ तो कल्याण आंदोलन का मजाक उड़ाते हैं और बेशर्मी से दावा करते हैं कि अगर कॉलेज के अंदर दुष्कर्म होता है तो सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। पुलिस टीएमसी नेताओं और ममता बनर्जी के लिए छाता पकड़ सकती है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती? यह शर्मनाक रवैया ही है जिसकी वजह से बंगाल में महिलाएं खुद को परित्यक्त, असुरक्षित और अनसुनी महसूस करती हैं।