फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस में लगातार चौथा टेस्ट जीता, विंडीज को 159 रन से हराया, हेड प्लेयर ऑफ द मैच

Sat, 28 Jun 2025 11:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

ट्रेविस हेड को दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारबाडोस में लगातार चौथा टेस्ट जीता।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 159 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 180 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 190 रन पर समाप्त हुई थी। विंडीज को 10 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 310 रन बनाए और 300 रन की बढ़त हासिल की। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 141 रन पर सिमट गई। ट्रेविस हेड को दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारबाडोस में लगातार चौथा टेस्ट जीता।
विज्ञापन
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। वहीं, उस्मान ख्वाजा ने 47 रन की पारी खेली। कप्तान कमिंस ने 28 और ब्यू वेबस्टर ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बिना इस मैच में उतरी थी। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने पांच और शमार जोसेफ ने चार विकेट झटके। वहीं, जस्टिन ग्रीव्स को एक विकेट मिला।

जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 190 रन पर सिमट गई थी और मेजबान टीम को 10 रन की बढ़त मिली। विंडीज की ओर से कप्तान रोस्टन चेज ने 44 रन और शाई होप ने 48 रन बनाए। इसके अलावा कीसी कार्टी ने 20 रन, ब्रैंडन किंग ने 26 रन और अल्जारी जोसेफ ने 23 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट झटके। वहीं, हेजलवुड, कमिंस और वेबस्टर को दो-दो विकेट मिले। लियोन ने एक विकेट लिया। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और 310 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने 300 रन का लक्ष्य रखा। कंगारुओं ने 65 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। कोंस्टास पांच रन, ख्वाजा 15 रन, ग्रीन 15 रन और जोश इंगलिस 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा और आठ चौके की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने वेबस्टर के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी निभाई। वेबस्टर ने भी अर्धशतक जमाया और आठ चौके की मदद से 63 रन बनाए। फिर एलेक्स कैरी ने भी सात चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। कप्तान कमिंस नौ रन, स्टार्क 16 रन और हेजलवुड 12 रन बनाकर आउट हुए। हेजलवुड 13 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ ने पांच विकेट झटके। वहीं, अल्जारी को दो विकेट मिले। जेडन, जस्टिन और रोस्टन को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

301 रन के लक्ष्या का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 141 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से मैच जीत लिया। जॉन कैंपबेल ने 23 रन और कीसी कार्टी ने 20 रन की पारी खेली। वहीं, जस्टिन ग्रीव्स ने 38 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन 10वें नंबर के बल्लेबाज शमार जोसेफ ने बनाए। उन्होंने 22 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा विंडीज का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने पांच विकेट झटके, जबकि लियोन को दो विकेट मिले। स्टार्क और कमिंस को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें