फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: बंगाल विधानसभा में बवाल, स्पीकर ने चार भाजपा विधायकों को किया निलंबित; विपक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 23 Jun 2025 04:16 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल

सार

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को जोरदार हंगामा हुआ। अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने भाजपा के शंकर घोष समेत चार विधायकों को निलंबित कर दिया। इन पर आदेश न मानने और तोड़फोड़ का आरोप है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के स्पीकर बिमान बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष समेत चार बीजेपी विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया। इन पर अध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना करने और कागजात फाड़ने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को बीजेपी विधायक और अर्थशास्त्री अशोक लाहिरी समेत अन्य बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाने को लेकर भाजपा विधायकों में नाराजगी थी। सोमवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायक मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के भाषण के दौरान बार-बार बाधा डालने लगे।

पूरे सत्र के लिए निलंबित 
अध्यक्ष ने पहले भाजपा विधायकों को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद अध्यक्ष ने शंकर घोष, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन और मनोज उरांव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। बताया गया कि इन विधायकों ने मेजों पर लगे माइक तोड़ने और कागजात फाड़ने जैसी हरकतें कीं।
विज्ञापन


सदन से भाजपा का वॉकआउट
सदन छोड़ने से पहले अग्निमित्रा पॉल और टीएमसी विधायक असीमा पात्रा के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि, अन्य टीएमसी विधायकों ने मामला ज्यादा बढ़ने नहीं दिया। इसके बाद विधानसभा सुरक्षा कर्मियों ने चारों भाजपा विधायकों को सदन से बाहर किया। अन्य भाजपा विधायक भी 20 मिनट तक विरोध करने के बाद सदन से वॉकआउट कर गए।

ये भी पढ़ें: BJP Vs Congress: 'विपक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश जनता नहीं करेगी बर्दाश्त', पीएम मोदी पर खरगे ने साधा निशाना

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी?
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थक सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा विधायकों से मारपीट की। शंकर घोष की चश्मा टूट गई और अन्य विधायकों का सामान भी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और आगामी शीतकालीन सत्र में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: गर्लफ्रेंड फोटो वायरल होने के बाद पहली बार तेज प्रताप ने की बात; लालू-तेजस्वी पर क्या कहा?

14 सुरक्षा कर्मी घायल
दूसरी ओर, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हंगामे के दौरान 14 सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि माइक और अन्य सामान का नुकसान साबित होता है, तो उसकी भरपाई विधायकों की सैलरी से की जाएगी। अध्यक्ष ने इस तरह की घटनाओं को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें