अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज ने खड़गपुर स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के खेमाशुली में सुबह करीब छह बजे नाकाबंदी शुरू की। संगठन के एक नेता तापस महतो ने कहा, हमारी मांगें पूरी होने तक नाकाबंदी जारी रहेगी।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में मंगलवार को कुड़मी समुदाय (Kudmi Community) के एक संगठन ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कोलकाता-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) छह को जाम कर दिया। इससे कोलकाता को मुंबई से जोड़ने वाले पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर कई वाहन फंस हुए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज ने खड़गपुर स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के खेमाशुली में सुबह करीब छह बजे नाकाबंदी शुरू की। संगठन के एक नेता तापस महतो ने कहा, हमारी मांगें पूरी होने तक नाकाबंदी जारी रहेगी।
नाकाबंदी के कारण सैकड़ों वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं, जिससे पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों में आसपास की अन्य सड़कों पर भी भारी जाम लग गया है। रात करीब 11 बजे अंतिम रिपोर्ट मिलने तक नाकाबंदी जारी थी। फंसे वाहनों के चालकों ने कहा कि उन्हें भोजन और पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि कुछ वाहनों को नाकाबंदी से बचाने के लिए झारग्राम में बलीभाषा के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है। कुड़मी वर्तमान में ओबीसी के रूप में वर्गीकृत हैं।