फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबोटिक सर्जरी का कमाल: दिल का बड़ा छेद बंद कर बचाई बच्चे की जान, कोलकाता के डॉक्टरों ने कौन-सी तकनीक अपनाई?

Tue, 17 Nov 2026 10:44 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

सार

बिहार के नवादा जिले के 13 वर्षीय बच्चे के दिल के जन्मजात छेद (एएसडी) को कोलकाता के नारायणा आरएन टैगोर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के जरिए ठीक कर दिया गया है। डॉक्टरों ने कृत्रिम पैच के बजाय बच्चे के अपने ऊतक का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
रोबोटिक सर्जरी (सांकेतिक) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा जिले के 13 वर्षीय बच्चे को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के जरिए नया जीवन मिला है। बच्चे के दिल में जन्मजात छेद था, जिसे डॉक्टरों ने बेहद कम चीरा लगाकर की गई मिनिमली इनवेसिव रोबोटिक सर्जरी से ठीक कर दिया। खास बात यह रही कि डॉक्टरों ने छेद को बंद करने के लिए किसी कृत्रिम पैच के बजाय बच्चे के हृदय के आसपास मौजूद ऊतक का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


कोलकाता के मुकुंदापुर स्थित नारायणा आरएन टैगोर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस सफल सर्जरी की जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे को एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) नाम की जन्मजात हृदय संबंधी समस्या थी। इसमें दिल के ऊपरी दो कक्षों को अलग करने वाली दीवार में छेद हो जाता है।

कैथेटर से इलाज क्यों नहीं हुआ?
डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के दिल में छेद काफी बड़ा था। इस वजह से कैथेटर आधारित डिवाइस की मदद से इसे बंद करना संभव नहीं था। ऐसे में सर्जरी करना जरूरी हो गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के परिवार को सर्जरी के बाद ठीक होने में लगने वाले समय और इसका उसकी पढ़ाई पर पड़ने वाले संभावित असर की चिंता थी। इसलिए परिवार ने अस्पताल की मेडिकल टीम से चर्चा करने से पहले इलाज के कई विकल्पों पर विचार किया। आखिरकार उन्होंने रोबोटिक सर्जरी कराने का फैसला किया।
विज्ञापन


बच्चे के ही हृदय के ऊतक से बंद किया छेद
यह सर्जरी अस्पताल में कार्डियक और रोबोटिक सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. ललित कपूर के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने की। डॉ. कपूर ने बताया कि इस प्रक्रिया में शरीर पर बड़े चीरे लगाने के बजाय छोटे चीरे लगाए गए। इससे सर्जरी के बाद होने वाली परेशानी कम हुई और मरीज को तेजी से ठीक होने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सर्जरी को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तैयार रखा गया था। रोबोटिक तकनीक की मदद से छोटे चीरों के जरिए दिल के छेद को बंद किया गया। इसके लिए बच्चे के ही पेरीकार्डियम के ऊतक का इस्तेमाल किया गया।

पेरीकार्डियम एक दोहरी परत वाली थैली होती है, जो हृदय को चारों ओर से ढककर रखती है। डॉक्टरों ने इसी ऊतक को प्राकृतिक पैच के रूप में इस्तेमाल कर दिल की दीवार में मौजूद छेद को बंद किया। इससे कृत्रिम पैच लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।

मिनिमली इनवेसिव सर्जरी पर क्या बोले डॉक्टर?
नारायणा हेल्थ ग्रुप के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आर. वेंकटेश ने कहा कि यह प्रक्रिया उन्नत हृदय चिकित्सा और मरीज-केंद्रित इलाज के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं, नारायणा हेल्थ ईस्ट में कोलकाता और कॉरपोरेट ग्रोथ इनिशिएटिव के निदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख अभिजीत सीपी ने कहा कि रोबोटिक एएसडी सर्जरी में मरीज के अपने ऊतक का इस्तेमाल मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें