फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत सरकार द्वारा वीरता के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान

Sun, 22 Jul 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आज हम आपको भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों के बारे में बताने वाले हैं। सरकार स्वतंत्रता के बाद से वीरता पुरस्कार देती आ रही है। यह साल में दो बार घोषित किए जाते हैं। यदि कोई वीरता वाला कार्य करता है तो उसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस सम्मान से नवाजा जाता है। भारत सरकार ने 26 जनवरी, 1950 को प्रथम तीन वीरता पुरस्कार परम वीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र देने शुरू किए थे। इन्हें 15 अगस्त 1947 से प्रभावी माना गया है।
विज्ञापन

2 of 8
वहीं बाकी के तीन वीरता पुरस्कार सरकार ने 4 जनवरी 1952 से देने शुरू किए। इन पुरस्कारों के नाम रखे गए- अशोक चक्र श्रेणी- I, अशोक चक्र श्रेणी-II और अशोक चक्र श्रेणी- III। इन पुरस्कारों को 15 अगस्त 1947 से प्रभावी माना गया। इसके बाद साल 1967 में पुरस्कारों के नाम बदलकर क्रमश: अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र रखे गया। चलिए आपको वरीयता क्रम के अनुसार इन पुरस्कारों के बारे में बताते हैं-
विज्ञापन

परमवीर चक्र

3 of 8
इन पुरस्कारों में प्रथम स्थान पर परमवीर चक्र है। यह भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान है। जो सैन्य सेवा और उससे जुड़े हुए लोगों को दिया जाता है। यह पदक दुश्मन के सामने अद्वितीय साहस और परम शूरता का परिचय देने पर दिया जाता है। यह मरणोपरांत भी दिया जाता है। यदि कोई परमवीर विजेता दोबारा कोई वीरता का कार्य करता है तो उसे रिबैंड दिया जाता है। इसी प्रकार उसके रिबैंड बार की संख्या बढ़ती जाती है। इस पदक पर इंद्र के वज्र की प्रतिकृति बनी होती है और इसे रिबैंड के साथ ही लगाया जाता है। इसे अमेरिका के सम्मान पदक तथा यूनाइटेड किंगडम के विक्टोरिया क्रॉस के बराबर दर्जा हासिल है।

महावीर चक्र

4 of 8
यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता और बलिदान करने के लिए दिया जाता है। यह पदक मरणोपरांत भी दिया जाता है। वरीयता क्रम के अनुसार यह परमवीर चक्र के बाद आता है। यह गोल आकार में बना हुआ निर्धारित मानक चांदी से बना होता है। इसमें पांच कोनों वाला एक अभरा हुआ तारा भी उकेरा गया है। वहीं इसके पीछे के भाग पर हिंदी और अंग्रेजी शब्दों के बीच में दो कमल के फूलों के साथ महावीर चक्र उकेरा गया है।
विज्ञापन

वीर चक्र

5 of 8
वीर चक्र का स्थान वरीयता के हिसाब से महावीर चक्र के बाद आता है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता और बलिदान के लिए दिया जाता है। इसे मरणोपरांत भी दिया जाता है। यह पदक गोलाकार और स्टैण्डर्ड सिल्वर से निर्मित होता है। इसके अग्रभाग पर पांच कोनों वाला तारा उत्कीर्ण किया गया है जिसके कोने गोलाकार किनारों को छू रहे हैं। इस पर भी वीर चक्र उत्कीर्ण किया गया है।
विज्ञापन

अशोक चक्र

6 of 8
अशोक चक्र भारत का शांति के समय का सबसे ऊंचा वीरता पदक है। यह सम्मान सैनिक और असैनिक को दिया जाता है। यह असाधारण वीरता, शूरता और बलिदान के लिए दिया जाता है। यह सम्मान मरणोपरांत भी दिया जाता है। इसे राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इसके साथ पुरस्कार राशि के तौर पर प्रति माह 1400 रुपये का मासिक भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन

कीर्ति चक्र

7 of 8
यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता, शूरता और बलिदान के लिए दिया जाता है। बता दें यह मरणोपरांत भी दिया जाता है। वरीयता के अनुसार इसका स्थान अशोक चक्र के बाद आता है। यह स्टैणडर्ड सिल्वर से निर्मित चक्र होता है। जिसके अग्र भाग पर केंद्र में अशोक चक्र की प्रतिकृति बनी होती है। यह प्रतिकृति कमल माला से घिरी होती है।
विज्ञापन

शौर्य चक्र

8 of 8
gallantry awards
शौर्य चक्र दुश्मन का विभिन्न परिस्थियों में सामना करने पर दिया जाता है। यह आम नागरिकों और सेना कर्मियों दोनों को ही दिया जाता है। यह मरणोपरांत भी दिया जाता है। वरीयता के अनुसार यह कीर्ति चक्र के बाद आता है। इसके अग्र भाग पर केंद्र में अशोक चक्र की प्रतिकृति उत्कीर्ण है। जो कि कमल की माला से घिरी हुई है। इसके पिछले भाग पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शौर्य चक्र उत्कीर्ण है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें