आज हम आपको भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों के बारे में बताने वाले हैं। सरकार स्वतंत्रता के बाद से वीरता पुरस्कार देती आ रही है। यह साल में दो बार घोषित किए जाते हैं। यदि कोई वीरता वाला कार्य करता है तो उसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस सम्मान से नवाजा जाता है। भारत सरकार ने 26 जनवरी, 1950 को प्रथम तीन वीरता पुरस्कार परम वीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र देने शुरू किए थे। इन्हें 15 अगस्त 1947 से प्रभावी माना गया है।