फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemant Soren: किरेन रिजिजू ने हेमंत सोरेन को बताया 'बिगड़ैल बेटा', लिखा- जनता के पैसे लूटने का अधिकार नहीं

Thu, 01 Feb 2024 08:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में किरेन रिजिजू ने लिखा कि 'मैं भी एक आदिवासी हूं और कहीं ज्यादा पिछड़े आदिवासी इलाके से आता हूं। मुझे आपके बयान पर हंसी आती है।'
विज्ञापन
हेमंत सोरेन और किरेन रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि 'मैं हार नहीं मानूंगा और समझौता नहीं करूंगा।' हेमंत सोरेन के इस पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। उन्होंने हेमंत सोरेन को बिगड़ा हुआ बेटा बताया और लिखा कि आदिवासी होने के नाते उन्हें जनता का पैसा लूटने का अधिकार नहीं मिल जाता। 
विज्ञापन


किरेन रिजिजू का हेमंत सोरेन पर तंज
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में किरेन रिजिजू ने लिखा कि 'मैं भी एक आदिवासी हूं और कहीं ज्यादा पिछड़े आदिवासी इलाके से आता हूं। मुझे आपके बयान पर हंसी आती है। अगर शिबु सोरेन जी ये बात करते तो मैं इसे मान लेता, लेकिन ये बातें आप पर नहीं जंचती। खैर, आदिवासी होने से जनता का पैसा लूटने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।' इससे पहले हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'यह एक अंतराल है, जीवन एक संघर्ष है। मैं हर पल लड़ूंगा और लड़ता रहूंगा, लेकिन चाहे हार मिले या जीत मैं समझौता नहीं करूंगा। मैं हार स्वीकार नहीं करूंगा।'

ईडी ने हेमंत सोरेन को बुधवार रात किया था गिरफ्तार
जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हेमंत सोरेन के आधिकारिक आवास पहुंची थी। ईडी ने कई घंटे हेमंत सोरेन से पूछताछ की। कई घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार रात को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले बुधवार रात में हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है और चंपई सोरेन ने बुधवार रात को ही सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। हालांकि अभी तक राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है। सोरेन की गिरफ्तारी से नाराज आदिवासी संगठनों ने गुरुवार को झारखंड बंद का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें