फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushwant Singh Litfest: महुआ मोइत्रा ने पूछा नेहरू पर सवाल, राजमोहन गांधी बोले- और कितने झूठ फैलाओगे

Sun, 16 Oct 2022 01:53 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कसौली

सार

राजमोहन गांधी बोले नेहरू की नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छे इंसान के बारे में गंदी और झूठ बातें मत फैलाओ। नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 14 साल तक जेल में रहे। इसी दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में महुआ मोइत्रा और राजमोहन गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कसौली में 11वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के पहले दिन महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक महान और प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, उनके बारे में झूठी कहानियां बनाई गईं।

विज्ञापन


नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 14 साल तक जेल में रहे
कार्यक्रम में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी मौजूद थीं। सांसद मोइत्रा ने राजमोहन गांधी से महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, विभाजन और समकालीन भारत के बारे में सवाल किए इसका जवाब देते हुए राजमोहन ने कहा कि आप नेहरू की नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छे इंसान के बारे में गंदी और झूठ बातें मत फैलाओ। नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 14 साल तक जेल में रहे। इसी दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई।

 कुछ कहते है कि नेहरू मुस्लिम थे
आगे उन्होंने कहा कि कई अमेरिकियों का मानना है कि बराक ओबामा अमेरिका में पैदा नहीं हुए थे। ऐसे ही करोड़ों भारतीयों ने यह मानना शुरू कर दिया कि मोतीलाल नेहरू मुस्लिम थे। यह झूठ वर्षों से फैलाया गया है। कुछ कहते है कि नेहरू मुस्लिम थे जबकि ऐसा नहीं है और कोई अपराध नहीं है। आप किसी व्यक्ति को मार नहीं सकते, दंडित नहीं कर सकते और कोई आरोप नहीं लगा सकते कि आपके पूर्वज यह या वह थे।
विज्ञापन


महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए राजमोहन गांधी ने कहा कि गांधी और भारत में कई लोगों के बारे में आश्चर्यजनक बात यह है कि हम उनके  जीवन के दौरान उत्पन्न हुई समस्याओं को हल नहीं करने के लिए उन्हें दोषी ठहराते हैं, हम उन्हें हमारी समस्याओं को हल नहीं करने के लिए भी दोषी ठहराते हैं और यह अन्याय है। आखिरकार, वह भी एक इंसान थे, कुछ समस्याएं हमारे पास हैं जो हमें हल करनी हैं।

गांधी ने 1000 गलतियां कीं
उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी की गलतियों पर नहीं सोचना चाहिए। आइए मान लें कि गांधी ने 1,000 गलतियां कीं और नेहरू और पटेल ने लाखों गलतियां कीं, लेकिन उनके आदर्शों के बारे में क्या? आगे कहा कि वे सभी के लिए एक भारत बनाना चाहते थे। आज कई भयानक घटनाएं हो रही हैं, और सबसे दुखद बात यह है कि चुप रहना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें