वहीं एक देशहित के लिए चलाए गए अभियान का सराहनी नजारा महाराष्ट्र के पुणे में देखने को मिला। स्वस्थ भारत यात्रा की साइकिल टीम को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हरी झंडी दिखाई। बता दें कि इस यात्रा के जरिए लोगों को खान-पान, गैर संचारी रोगों और कुपोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
दिव्यांगों के लिए उत्तराखंड में खुलेगा स्पोर्ट्स सेंटर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने उत्तराखंड के लिए ढेर सारी सौगात दी हैं। उन्होंने प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर, छात्राओं के लिए पांच स्थानों में छात्रावास और अनुसूचित और ओबीसी जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार को निशुल्क जमीन उपलब्ध करानी होगी। सामाजिक अधिकारिता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री गहलोत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जहां हॉस्टल चाहती है, वहां बजट दिया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराए।
घरेलू बजट एयरलाइंस इंडिगो के खाते में शुक्रवार को एक उपलब्धि दर्ज हो गई। इंडिगो ने शुक्रवार को अपने बेड़े में दो एयरबस ए320 सीईओ और दो ए320 नियो विमान शामिल करने की घोषणा की। इसके साथ ही वह अपने बेड़े में 200 विमान रखने वाली देश की पहली एयरलाइंस बन गई।
इंडिगो की तरफ से जारी एक आंतरिक कम्युनिकेशन में इस बात का दावा करते हुए अगले तीन साल में अपने विमान बेड़े को 300 पर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।