फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे: मणिपुर के हालात पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को घेरा, बोले- 'अक्षम' सीएम को बर्खास्त करें

Wed, 27 Sep 2023 05:42 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मणिपुर में तीन मई को जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से ही राज्य में तनाव बना हुआ है, जब बहुसंख्यक मेइतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री को अक्षम बताते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर राज्य भाजपा के कारण "युद्ध के मैदान" में बदल गया है और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार बनाया गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी इंफाल के सिंगजामेई इलाके में छह जुलाई से लापता दो छात्रों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आरएएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच मंगलवार रात हुई झड़प के बाद आई है। झड़प के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं और उन पर लाठीचार्ज किया, जिसमें 45 प्रदर्शनकारी घायल हो गए, उनमें अधिकतर छात्र थे। 

मणिपुर में तीन मई को जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से ही राज्य में तनाव बना हुआ है, जब बहुसंख्यक मेइतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन


खरगे ने कहा, '147 दिनों से मणिपुर के लोग परेशान हैं, लेकिन पीएम मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है। इस हिंसा में छात्रों को निशाना बनाए जाने की भयावह तस्वीरों ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 

गौरव गोगोई ने दो युवकों की मौत पर जताई संवेदना

वहीं दूसरी ओर, मणिपुर में दो युवकों की मौत पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। हम चाहते हैं कि सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। छात्र सड़कों पर आ गए हैं और इसके खिलाफ विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मणिपुर के छात्रों के दर्द और गुस्से को समझती है और हम उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें