फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलम: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर ठगी, फर्जी वीडियो के जाल में फंसकर बुजुर्ग ने गंवाए करोड़ों

Sun, 15 Nov 2026 10:57 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, कोझिकोड, केरलम

सार

केरलम के कोझिकोड में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक 63 वर्षीय व्यक्ति के साथ 1.41 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी वीडियो का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरलम के कोझिकोड में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां 63 वर्षीय एक व्यक्ति को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी वीडियो के जरिए निवेश पर आकर्षक रिटर्न का लालच दिया गया। इस झांसे में आकर पीड़ित ने 1.41 करोड़ रुपये गंवा दिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कोझिकोड ग्रामीण साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को नाडुवन्नूर के नोचड़ निवासी अब्दुरहीमान पी. की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने फेसबुक पर एक वीडियो देखा था, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए आकर्षक मुनाफा मिलने का दावा करती दिखाई दे रहीं थीं।

फर्जी वीडियो देखकर लिंक पर किया क्लिक
पुलिस ने बताया कि वीडियो को असली समझकर पीड़ित ने उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसने ठगों के निर्देशों का पालन करते हुए निवेश करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे निवेश पर अच्छे रिटर्न का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ठगी की यह घटना 6 जून, 2025 से 4 नवंबर, 2026 के बीच हुई। इस दौरान पीड़ित ने अपने दो बैंक खातों से 30 अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 1.41 करोड़ रुपये आरोपियों के नियंत्रण वाले विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।

पीड़ित ने क्या बताया?
पीड़ित को न तो निवेश पर वादा किया गया रिटर्न मिला और न ही उसकी मूल रकम वापस की गई। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने शुरुआत में इस उम्मीद में शिकायत दर्ज कराने में देरी की कि शायद उसकी रकम वापस मिल जाएगी।

बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
कोझिकोड ग्रामीण साइबर क्राइम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पैसे जिन-जिन बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा पीड़ित को आए फोन कॉल के आधार पर भी आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें