केरल में दो पादरी और एक प्रमुख सीरियाई गिरिजाघर के पदाधिकारी औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भगवा दल को राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों तक पहुंच बढ़ाने के प्रयास को बल मिलेगा।
पाला के नजदीक सीरियाई गिरिजाघर के 43 वर्षीय जीवर्गीज थॉमस किझाकेडम शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ डिकॉन एंड्रयूज मंगलत और एक अन्य पादरी थॉमस कुलाथुमकल भी पार्टी में शामिल हुए। धार्मिक अनुक्रम में डिकॉन का पद पादरी से नीचे होता है।
किझाकेडम ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय से अधिकतर लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। पार्टी में उनका स्वागत केरल के भाजपा अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लई और जिला इकाई प्रमुख एन. हरि ने शनिवार को आयोजित एक समारोह में किया।