केरल के मुलंगुन्नाथुकावु और वडक्कनचेरी रेलवे स्टेशनों के बीच एक दर्दनाक घटना घटी। एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के एस11 कोच में टिकट मांगने पर यात्री ने टीटीई को धक्का दिया, जिसके कारण मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केरल के मुलंगुन्नाथुकावु और वडक्कनचेरी रेलवे स्टेशनों के बीच वेलप्पाया त्रिशूर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के एस11 कोच में टीटीई विनोद जब यात्री से टिकट चैक कर रहे थे, उस दौरान टिकट मांगने पर यात्री ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। जिसके बाद टीटीई की मौत हो गई। केरल रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
चश्मदीद ने सुनाई आपबीती
चश्मदीद के मुताबिक, एस11 कोच के अंदर टीटीई विनोद और रजनीकांत के बीच बहस हो गई, क्योंकि यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहा था । गौरतलब है कि नशे की हालत में आरोपी रजनीकांत ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। जब टीटीई ने उससे टिकट दिखाने को कहा तो उसने टीटीई विनोद को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया। बताया जा रहा है उस दौरान पास से गुजर रही ट्रेन पर टकराने से मौके पर ही टीटीई की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने रजनीकांत को पलक्कड़ में गिरफ्तार कर लिया था।