फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस में टीटीई ने मांगा टिकट, यात्री ने चलती ट्रेन से दिया धक्का; मौके पर मौत

Tue, 02 Apr 2024 10:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलप्पाया

सार

केरल के मुलंगुन्नाथुकावु और वडक्कनचेरी रेलवे स्टेशनों के बीच एक दर्दनाक घटना घटी।  एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के एस11 कोच में टिकट मांगने पर यात्री ने टीटीई को धक्का दिया, जिसके कारण मौत हो गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुलंगुन्नाथुकावु और वडक्कनचेरी रेलवे स्टेशनों के बीच वेलप्पाया त्रिशूर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के एस11 कोच में टीटीई विनोद जब यात्री से टिकट चैक कर रहे थे, उस दौरान टिकट मांगने पर यात्री ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। जिसके बाद टीटीई की मौत हो गई। केरल रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


चश्मदीद ने सुनाई आपबीती
चश्मदीद के मुताबिक, एस11 कोच के अंदर टीटीई विनोद और रजनीकांत के बीच बहस हो गई, क्योंकि यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहा था । गौरतलब है कि नशे की हालत में आरोपी रजनीकांत ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। जब टीटीई ने उससे टिकट दिखाने को कहा तो उसने टीटीई विनोद को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया। बताया जा रहा है उस दौरान पास से गुजर रही ट्रेन पर टकराने से मौके पर ही टीटीई की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने रजनीकांत को पलक्कड़ में गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें