फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: सिरो मालाबार चर्च ने किया पाला डायसस के बिशप का बचाव, कहा- असामाजिक तत्वों से सचेत रहने की जरूरत

Thu, 23 Sep 2021 05:52 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम

सार

पाला डायसस के बिशप का बचाव करते हुए सिरो-मालाबार चर्च ने कहा, असामाजिक तत्वों से सचेत रहने की जरूरत है। चर्च ने बताया कि पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारंगट की टिप्पणी पर चल रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन
सिरो-मालाबार चर्च - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सिरो-मालाबार चर्च ने पाला डायसस के बिशप का बचाव करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों से सचेत रहने की जरूरत है। जो लोग धार्मिक प्रतिद्वंद्विता का प्रचार करने का आरोप लगाकर उसे अलग-थलग करने और उस पर हमला करने के लिए जानबूझकर अभियान चला रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे इससे पीछे हटें। हम मानते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई का आह्वान जानबूझकर किया गया है, जबकि उनके भाषण का संदर्भ और मकसद स्पष्ट है। इस तरह के कदम केवल समाज में मौजूद भाईचारे और सह-अस्तित्व को नष्ट करने का काम करेंगे। हम स्पष्ट कर रहे हैं कि हम इसके खिलाफ खड़े होंगे और बिशप के साथ खड़े होंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने भी यही बताया कि बिशप मार जोसेफ कल्लारंगट की टिप्पणी पर चल रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह स्पष्ट है कि उन्होंने कभी किसी समुदाय, धर्म या पंथ को बदनाम करने के लिए बात नहीं की। साथ ही, उन्होंने कुछ संगठित असामाजिक गतिविधियों की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें