पाला डायसस के बिशप का बचाव करते हुए सिरो-मालाबार चर्च ने कहा, असामाजिक तत्वों से सचेत रहने की जरूरत है। चर्च ने बताया कि पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारंगट की टिप्पणी पर चल रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केरल के सिरो-मालाबार चर्च ने पाला डायसस के बिशप का बचाव करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों से सचेत रहने की जरूरत है। जो लोग धार्मिक प्रतिद्वंद्विता का प्रचार करने का आरोप लगाकर उसे अलग-थलग करने और उस पर हमला करने के लिए जानबूझकर अभियान चला रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे इससे पीछे हटें। हम मानते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई का आह्वान जानबूझकर किया गया है, जबकि उनके भाषण का संदर्भ और मकसद स्पष्ट है। इस तरह के कदम केवल समाज में मौजूद भाईचारे और सह-अस्तित्व को नष्ट करने का काम करेंगे। हम स्पष्ट कर रहे हैं कि हम इसके खिलाफ खड़े होंगे और बिशप के साथ खड़े होंगे।
उन्होंने भी यही बताया कि बिशप मार जोसेफ कल्लारंगट की टिप्पणी पर चल रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह स्पष्ट है कि उन्होंने कभी किसी समुदाय, धर्म या पंथ को बदनाम करने के लिए बात नहीं की। साथ ही, उन्होंने कुछ संगठित असामाजिक गतिविधियों की चेतावनी दी है।