फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: जेल में रखा सैनेटाइजर पीने से कैदी की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 26 Mar 2020 07:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड
विज्ञापन
कैदी
विज्ञापन

केरल में रिमांड पर लिए गए एक कैदी की गुरुवार को जेल में रखे सैनेटाइजर को कथित तौर पर शराब समझकर पीने के बाद मौत हो गई। कैदी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने बताया कि रिमांड पर लिए गए कैदी ने कथित तौर पर शराब समझकर सैनेटाइजर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

जानकारी के अनुसार, गलती से शराब समझकर कथित तौर पर सैनेटाइजर पीने वाले कैदी को 18 फरवरी को रिमांड पर लिया गया था। जेल अधिकारियों ने बताया कि रिमांड कैदी के तौर पर जेल में बंद रमनकुट्टी को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जेल में बेहोश होकर गिर गया था।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने कहा कि हमें संदेह है कि वह बोतल में भरा सैनेटाइजर पी गया जो राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेल परिसर में (कैदियों द्वारा) बनाया जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार रात को वह बिल्कुल सामान्य था, लेकिन अगली सुबह 10:30 बजे के करीब बेहोश हो गया। जेल अधिकारी हाथों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनेटाइजर के तौर पर मुख्य रूप से आइसोप्रोपाइल अल्कोहल का इस्तेमाल करते हैं। जिसे वह कथित तौर पर गलती से शराब समझकर पी गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें