फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर, IIT कानपुर बनाएगा किफायती वेंटिलेटर

Thu, 26 Mar 2020 07:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राहत वाली खबर है कि कानपुर का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ऐसे पोर्टेबल वेंटिलेटर बना रहा है, जो बाजार में उपलब्ध ऐसी जीवन रक्षक मशीनों से सस्ता होगा।

विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के प्रोफेसरों का दावा है कि बाजार में इन्वेसिव वेंटिलेटर की कीमत करीब चार लाख रुपये है जबकि इस वेंटिलेटर की कीमत 70 हजार रुपये आएगी क्योंकि इसके सारे कल-पुर्जे और घटक भारत में ही बने हैं। संस्थान के दो छात्र निखिल कुरुले और हर्षित राठौर ने इस आसानी से कहीं भी ले जा सकने वाले वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप तैयार किया है। दोनों ‘नोक्का रोबोटिक्स’ नाम से स्टार्ट अप चलाते हैं।

आईआईटी कानपुर ने नारायणा इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज, बंगलूरू के डॉक्टरों समेत नौ सदस्यों का दल बनाया है जो प्रोटोटाइप पर मुहर लगाएगा और उसके बाद एक महीने में करीब एक हजार पोर्टेबल वेंटिलेटर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के इनक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी और प्रोफेसर अमिताभ बंदोपाध्याय ने कहा, 'कोविड-19 ने भयावह तरीके से मानवता को प्रभावित किया है। जब अमेरिका और इटली जैसे विकसित देश इस वायरस के संकट से जूझ रहे हैं जहां चिकित्सा की पर्याप्त सुविधाएं हैं तो भारत में हम तो बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। हम तेजी से, संभवत: एक महीने में वेंटिलेटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें