फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल विमान हादसा: एएआई अध्यक्ष अरविंद सिंह बोले- रनवे की समस्याओं का हो गया था समाधान

Sat, 08 Aug 2020 03:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। घटना में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में दो पायलट और क्रू मेंबस सहित 191 यात्री सवार थे। इसे लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही हवाई अड्डा जल्द ही चालू हो जाएगा।

विज्ञापन


अरविंद सिंह ने कहा, 'विमान उस रनवे पर नहीं उतर सका जहां उसे उतरना था, फिर उसे दूसरे रनवे पर उतारने की कोशिश की गई, जहां यह दुर्घटना हुई। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और हवाई अड्डा जल्द ही चालू हो जाएगा।'
 

अरविंद सिंह ने आगे कहा, 'नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के पास 2015 में रनवे को लेकर कुछ समस्याएं थीं लेकिन उन मुद्दों को हल करने के बाद 2019 में इसे मंजूरी दे दी गई। एयर इंडिया के जंबो जेट्स भी वहां उतरा करते थे।'
विज्ञापन




बता दें कि इस हादसे से नौ साल पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा गठित एक सुरक्षा सलाहकार समिति के एक सदस्य ने चेतावनी देते हुए कहा था कि करीपुर हवाई अड्डा असुरक्षित है और यहां लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि शुक्रवार को हुए हादसे से पता चलता है कि उनकी चेतावनी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

सूत्रों के अनुसार एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘मंगलूरू दुर्घटना के बाद जारी की गई मेरी चेतावनी को नजरअंदाज किया गया। यह डाउनस्लोप वाला टेबलटॉप रनवे है। रनवे के अंत में बफर जोन अपर्याप्त है। स्थलाकृति को देखते हुए हवाई अड्डे के रनवे के अंत में 240 मीटर का एक बफर होना चाहिए, लेकिन इसमें केवल 90 मीटर बफर जोन है (जिसे डीजीसीए ने मंजूरी दी थी)। इसके अलावा, रनवे के दोनों ओर का स्थान अनिवार्य 100 मीटर के बजाय केवल 75 मीटर का है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें