फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: केरल के यात्रियों को जान से ज्यादा थी लैपटॉप की परवाह

Thu, 04 Aug 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दुबई विमान हादसे के वक्त जब यात्रियों से इमरजेंसी दरवाजे से बाहर निकलने को कहा गया, तब कुछ यात्री ऐसे भी थे, जिन्हें जान की परवाह से ज्यादा उनके लैपटॉप की परवाह थी। 
विज्ञापन


वे 'लैपटॉप-लैपटॉप' कहते हुए अपना सामान लेने के लिए भागे। 

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक इस बात की तस्दीक एक वीडियो में हो रही है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इसके कुछ ही देर में विमान आग की लपटों में तब्दील हो गया था, और फिर धमाके के साथ सब कुछ चकनाचूर हो गया। 

हादसे में एक स्थानीय फायर फाइटर की जान भी चली गई थी।
विज्ञापन

केरल के यात्रियों ने क्यों नहीं माना फ्लाइट अटेंडेंट का कहना?

- फोटो : ANI
इस खौफनाक हादसे से पहले विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। ज्यादातर यात्री केरल के थे। तभी विमान की एक महिलाकर्मी चिल्लाई कि सभी यात्री अपना सामान छोड़कर इमरजेंसी दरवाजे से स्लाइड पर कूदें।

बोइंग 777 के आग पकड़ने के बाद दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा कई घंटों तक बंद रहा।

जांचकर्ताओं की टीम अब भी यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर दुर्घटना का कारण क्या रहा।

देखें वीडियो-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें