फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पलक्कड़ में एक पोल्ट्री आहार संयंत्र में विस्फोट, 20 लोग घायल

Fri, 30 Jul 2021 01:25 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पलक्कड़ (केरल)

सार

  • केरल के पल्लकड़ जिले में स्थित एक पोल्ट्री आहार संयंत्र में आग लगने से 20 लोग घायल
  • तेल रिसाव की वजह से लगी आग, टैंक ज्यादा गर्म होने की वजह से हुआ विस्फोट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पल्लकड़ जिले में स्थित एक पोल्ट्री आहार संयंत्र में गुरुवार को तेल रिसाव की वजह से हुए विस्फोट में दमकल कर्मियों सहित 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना तिरुविजमकुन्नू में एक सुनसान पहाड़ी पर शाम करीब पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक दमकल कर्मी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'एक एनआरआई के स्वामित्व वाले संयंत्र में गुरुवार को ट्रायल रन चल रहा था, लेकिन तेल रिसाव के कारण आग लग गई। उन्होंने दमकल विभाग से मदद मांगी। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान टैंक के तेल का तापमान बढ़ गया और इसके बाद एक विस्फोट हुआ।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टैंक में मौजूद तेल आग लगने की वजह से काफी गर्म हो गया और उच्च तापमान के कारण विस्फोट हुआ। प्राथमिक आकलन के अनुसार 20 लोग घायल हुए हैं और उन्हें निकट के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग बुझा दी गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें