फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: पैराग्लाइडिंग के दौरान हाई-मास्ट लाइट पोल पर फंसे पर्यटक, अस्पताल में भर्ती; देखें वीडियो

Tue, 07 Mar 2023 09:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

Kerala: तिरुवनंतपुरम (ग्रामीण) के वर्कला में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक पुरुष और महिला पर्यटक हादसे का शिकार हो गए। दोनों एक हाई मोस्ट लाइट पोल पर फंस गए। 
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग के दौरान बिजली के खंभे पर फंसे पुरुष और महिला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुवनंतपुरम के वर्कला में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक पुरुष और महिला हादसे का शिकार हो गए। दोनों एक हाई मोस्ट लाइट पोल पर फंस गए। दोनों पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पर्यटक और पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक 50 मीटर से ज्यादा ऊंचे एक पोल पर फंस गए। करीब दो घंटे तक लटके रहने के बाद उन्हें बचाया जा सका। पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग के पास उन्हें बचाने के लिए उतनी ऊंची सीढ़ी नहीं थी। ऐसे में दोनों को बचाने के लिए खंभे को नीचे झुकाने की योजना बनाई गई। एहतियाती उपाय के रूप में खंभे के नीचे गद्दे और जाल बिछाए गए।

पुलिस ने बताया कि बाद में 28 वर्षीय महिला और पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक को बचा लिया गया। दोनों को वर्कला के तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे सुरक्षित हैं। पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक वर्कला का है। महिला पर्यटक तमिलनाडु के कोयम्बटूर की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें