फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: 14 अक्तूबर तक केरल और कर्नाटक में भारी बारिश, महाराष्ट्र और गोवा में भी बादल बरसने के आसार

Sun, 10 Oct 2021 08:55 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण भारत में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 11 अक्तूबर से 14 अक्तूबर के बीच झमाझम बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में अभी और बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 11, 12 और 13 अक्तूबर को केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं , कर्नाटक के तटीय इलाकों में 11 से 13 अक्तूबर तक और उत्तर में अंदरुनी इलाकों में 10, 12 और 13 अक्तूबर को भारी बारिश की आशंका है।

विज्ञापन


इसके अलावा रायासीमा में भी 14 अक्तूबर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाके भी बारिश से सराबोर हो सकते हैं। गोवा और कोंकण में भी अगले हफ्ते यानी 11 अक्तूबर से बारिश हो सकती है। वहीं मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 अक्तूबर  को बारिश के आसार हैं। 

आंध्रप्रेश के तटीय इलाकों में 13 अक्तूबर तक बारिश की संभावना
वहीं कर्नाटक के तटीय इलाकों में 11 से 13 अक्तूबर तक और अंदरुनी इलाकों में 10 और 13 अक्तूबर को भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा रायासीमा में भी 14 अक्तूबर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाके भी बारिश से सराबोर हो सकते हैं। गोवा और कोंकण में भी अगले हफ्ते यानी 11 अक्तूबर से बारिश हो सकती है। वहीं मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 अक्तूबर  तक बारिश की संभावना है
विज्ञापन


इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका
केरल में तिरुअनंतपुरम, कोल्लम , पठनमथिट्टा, अलापुझा , कोट्टायम, अर्नाकुलम  और इडुक्की में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें