फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में केंद्र के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया, हाईकोर्ट के दो अफसर निलंबित

Sat, 27 Jan 2024 10:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाईकोर्ट ने अपने दो अफसरों को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि इन दोनों अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया था। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं। निलंबित दोनों अधिकारियों में से एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार और दूसरा कोर्ट कीपर है। 
विज्ञापन


केरल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दोनों निलंबित अधिकारियों को सभी सरकारी सुविधाएं, जिनमें उनका आई कार्ड भी शामिल है फिलहाल लौटाने का निर्देश दिया गया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने रजिस्ट्रार विजिलेंस को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। 

दरअसल केरल हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसी कार्यक्रम में आरोपी अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें