फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल हाईकोर्ट: सबरीमला में उत्सव के दौरान चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करें

Mon, 27 Dec 2021 10:59 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, कोच्चि। 

सार

पीठ ने कहा कि अगर आपात चिकित्सा सेवा और हृदय रोग आदि की सुविधा में कोई कमी पाई जाती है तो सबरीमाला के विशेष आयुक्त इसे अदालत के संज्ञान में उचित आदेश के लिए लाएं।
विज्ञापन
सबरीमला मंदिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध सबरीमला मंदिर में उत्सव के दौरान आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के सरकार को निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा के ‘मंडल-मकरविलाक्कू’ उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए कदम उठाए।

विज्ञापन


जस्टिस अनिल के नरेंद्रन और जस्टिस पीजी अजित कुमार की पीठ ने कहा कि अगर आपात चिकित्सा सेवा और हृदय रोग आदि की सुविधा में कोई कमी पाई जाती है तो सबरीमाला के विशेष आयुक्त इसे अदालत के संज्ञान में उचित आदेश के लिए लाएं। अदालत ने सबरीमला के विशेष आयुक्त की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। विशेष आयुक्त ने इस बात की ओर ध्यान खींचा था कि भगवान अयप्पा के मंदिर तक जाने वाले रास्ते नीलीमाला-अप्पाचिमेडु मार्ग में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें