फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: टेस्ट में एंडरसन का दबदबा, मौजूदा क्रिकेट में बिग-3 को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बने

Mon, 27 Dec 2021 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

एंडरसन मौजूदा क्रिकेट में बिग-3 कहे जाने वाले स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन और विराट कोहली तीनों को टेस्ट फॉर्मेट में आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन का बिग-3 के खिलाफ रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 267 रन बना सकी और इंग्लैंड पर 82 रन की बढ़त ली। इसके जवाब में दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल जो रूट 12 रन और बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जेम्स एंडरसन का कहर बरपा और उन्होंने चार विकेट झटके। एंडरसन ने मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस को आउट किया। स्टीव स्मिथ को आउट करते ही इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो कि दर्शाता है कि एंडरसन 39 साल की उम्र में भी मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज हैं।  

एंडरसन के आगे मौजूदा क्रिकेट के बिग-3 फेल
एंडरसन मौजूदा क्रिकेट में बिग-3 कहे जाने वाले स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन और विराट कोहली तीनों को टेस्ट फॉर्मेट में आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन ने स्मिथ को टेस्ट में अब तक आठ बार आउट किया है। इस मामले में इंग्लैंड के ही उनके साथी स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ उनका रिकॉर्ड बराबर है। ब्रॉड ने भी स्मिथ को आठ बार आउट किया है। इसके बाद दूसरा नंबर पाकिस्तान के यासिर शाह का नाम आता है।
विज्ञापन


टेस्ट में स्टीव स्मिथ को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
गेंदबाज कितनी बार आउट किया कितनी पारियों में
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 8 45
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 8 46
यासिर शाह (पाकिस्तान) 7 44
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 6 23

विलियम्सन नहीं खेल पाते एंडरसन को
वहीं, केन विलियम्सन को एंडरसन 18 पारियों में सात बार आउट कर चुके हैं। इस मामले में उनका रिकॉर्ड एकतरफा है। दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा और मौजूदा स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नंबर आता है। दोनों ने विलियम्सन को टेस्ट में पांच-पांच बार आउट किया है। 

टेस्ट में केन विलियम्सन को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
गेंदबाज कितनी बार आउट किया कितनी पारियों में
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 7 18
प्रज्ञान ओझा (भारत) 5 10
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 5 13
केमार रोच (वेस्टइंडीज 5 14

एंडरसन की स्विंग से पार नहींं पा सके कोहली
विराट कोहली की बात करें तो जब भी यह दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के सामने आते हैं, तो टक्कर देखने लायक होती है। हालांकि, ज्यादातर मौकों पर एंडरसन का कोहली पर दबदबा रहा है। इंग्लिश तेज गेंदबाज ने कोहली को टेस्ट में 44 पारियों में सात बार आउट किया है। इस मामले में एंडरसन और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन के आंकड़े बराबर हैं।

टेस्ट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
गेंदबाज कितनी बार आउट किया कितनी पारियों में
नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया) 7 33
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 7 44
मोईन अली (इंग्लैंड) 6 27
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 5 10
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 5 25
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 5 31

एंडरसन मौजूदा क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज
लायन भी कोहली को 33 पारियों में सात बार आउट कर चुके हैं। हालांकि, एंडरसन को छोड़कर ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो टेस्ट में मौजूदा समय के इन तीन बड़े बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार आउट किया हो। यह दिखाता है कि क्यों एंडरसन आज भी दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और स्विंग की मददगार पिचों पर उनकी गेंदों को खेलना लगभग नामुमकिन है।

एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
एंडरसन मौजूदा क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। साथ ही सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। उनके नाम 168 टेस्ट में 639 विकेट हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 800 विकेट लिए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न के नाम 708 टेस्ट विकेट हैं। एंडरसन तीसरे नंबर पर हैं।

फर्स्ट क्लास मेंं ले चुके हैं 1000 से ज्यादा विकेट
इसके अलावा एंडरसन ने 194 वनडे में 269 विकेट और 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 18 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पिछले साल ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे किए थे। एंडरसन ऐसा करने वाले 14वें गेंदबाज और पांचवें तेज गेंदबाज हैं। जेम्स एंडरसन ने साबित कर दिया है कि उम्र महज एक संख्या है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें