फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिफ मोहम्मद खान बोले: हम अपने विकास में लगना चाहते हैं, लेकिन पड़ोसी रोज कश्मीर में आतंकवादी भेजता है

Sun, 02 Oct 2022 11:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रवाद और इसके महत्व पर चर्चा करते हुए खान ने कहा, हम बंटवारे को भूल गए हैं। हम अब अपने निर्माण और विकास में लगना चाहते हैं, लेकिन हमारा पड़ोसी इसे भूलने नहीं देता। वह रोज कश्मीर में आतंकवादी भेजता है। 
विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, केरल। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने रविवार को कहा, हमें अपनी ताकत को इतना बढ़ाना होगा कि हम आतंकवाद जैसी बीमारियों से लड़ सकें। हालांकि, हमें ध्यान रखना होगा कि इसमें किसी का नुकसान न हो। 

विज्ञापन



गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रवाद और इसके महत्व पर चर्चा करते हुए खान ने कहा, हम बंटवारे को भूल गए हैं। हम अब अपने निर्माण और विकास में लगना चाहते हैं, लेकिन हमारा पड़ोसी इसे भूलने नहीं देता। वह रोज कश्मीर में आतंकवादी भेजता है और इसे बंटवारे का अनसुलझा मुद्दा बताता है। उन्होंने कहा, यह आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी बीमारी है। हमें अपनी ताकत इतनी पैदा करनी है कि इन बीमारियों से लड़ सकें। किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें