केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
कोविड-19 का इलाज करवा रहे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस खतरनाक बीमारी से ठीक हो गए हैं। उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। उन्हें नौ नवंबर को तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। राज्यपाल ने लिखा, 'मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 17 नवंबर को मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब में वापस राज भवन आ गया हूं।' कल यानी बुधवार को उनका जन्मदिन भी है, वह 69 वर्ष के हो जाएंगे।