केरल कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला
- फोटो : ANI
केरल में कैग की रिपोर्ट को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। केरल कांग्रेस ने कहा है कि वित्त मंत्री थॉमस इशाक ने विधानसभा से पहले मीडिया के सामने कैग की रिपोर्ट का खुलासा कर संविधान के नियमों का उल्लंघन किया है।
इस मामले पर केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेन्निथला ने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर वित्त मंत्री थॉमस इशाक का इस्तीफा मांगा है। उन्होने पत्र में लिखा कि अध्यक्ष जी इस मामले का जल्द से जल्द संज्ञान लें, क्योंकि यह विधानसभा के नियमों का घोर उल्लंघन है।
वहीं केरल भाजपा प्रमुख सुरेंद्रन ने भी थॉमस इसाक पर निशाना साधा है। सुरेंद्रन ने कहा कि इसाक ने संवैधानिक मानदंडों और उनके पद की शपथ का उल्लंघन किया है। उन्होंने कैग रिपोर्ट के दस्तावेजों को जानबूझकर लीक और साझा किया। हम सीएम से आग्रह करते हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जाए। वह केंद्र-राज्य विभाजन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।