अभी तक स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर बुलेटिन में जिलेवार उम्र व मृत्यु की तारीख प्रकाशित की जाती थी। अब से नाम, आयु और स्थान को प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। ऐसा अन्य राज्यों में किया जा रहा है।
केरल की सरकार ने राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों के नाम प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। अब मरने वालों के नाम एक विवरण के साथ समय के साथ अपडेट होते रहेंगे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड से हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर पड़े अधूरे काम को जल्द जल्द से पूरा करें।
विज्ञापन
अभी तक स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर बुलेटिन में जिलेवार उम्र व मृत्यु की तारीख प्रकाशित की जाती थी। अब से नाम, आयु और स्थान को प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसा अन्य राज्यों में भी किया जा रहा है।
केरल सरकार पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे कि कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़ों को कम करके दिखाया जा रहा है। विपक्ष ने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। वहीं विपक्षी नेता वीडी सतीसन ने आरोप लगाया था कि राज्य में आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है और राज्य में कोरोना से हो रही मौतों को कम करके बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडी सतीसन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोविड पीड़ितों के रिश्तेदारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है। चूंकि केरल सरकार सटीक आंकड़े नहीं दे रही है, इसलिए कई लोग इस लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। वहीं केरल में अभी कोरोना का कहर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 135 मौतें हुई हैं।