कांग्रेस ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 86 उम्मीदवारों का एलान किया। पार्टी राज्य में 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को पुथुप्पल्ली और विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला को हरीपाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस बीच अपने चहेतों को टिकट नहीं मिलने पर कई जगहों पर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किए। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को यह सूची जारी की।
वीटी बलराम को थ्रिथला से, शफी परमबिल को पलक्कड़ से, अनिल अक्कारा को वडक्कनचेरी से प्रत्याशी बनाया गया है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला को हरिपद से, पद्मजा वेणुगोपाल को त्रिसूर से, वीडी सतीशन को पैरावुर से, के. बाबू को थ्रिपुन्नीथुरा से, पीटी थॉमस को थेरीक्कारा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है।
We're announcing names of 86 candidates for Kerala Assembly polls today. KSU state president KM Abhijeet will contest from Kozhikode, VT Balram from Thrithala, Shafi Parambil from Palakkad, & Anil Akkara from Wadakkanchery: Kerala Congress president Mullappally Ramachandran pic.twitter.com/ywHhew2xH2
इसी तरह के. मुरलीधरन नेमाम से, बिंदु कृषणा कोल्लम से, आर. सेल्वराज नेयत्तीनकारा से, डॉ. एसएस लाल कझाकोट्टम से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं। नेमाम सीट पर केरल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुम्मानम राजेशेखरन का मुरलीधरन से मुकाबला होगा।
Former Kerala CM Oommen Chandy will contest from Puthuppally, Leader of Opposition Ramesh Chennithala from Haripad, Padmaja Venugopal from Thrissur, VD Satheesan from Paravur, K Babu from Thrippunithura & PT Thomas from Thrikkakkara: Kerala Congress chief Mullappally Ramachandran pic.twitter.com/mzbeV5comW