फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरी गाज: पार्टी से निकाले गए केरल कांग्रेस के सचिव, केसी वेणुगोपाल के खिलाफ राहुल गांधी को लिखा था पत्र

Mon, 30 Aug 2021 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब और छत्तीसगढ़ में अंदरूनी कलह से संकट से जूझ रही कांग्रेस पार्टी को अब अपनी केरल की इकाई से भी शिकायत मिली है। लेकिन, एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के खिलाफ राहुल गांधी को पत्र लिखने वाले केरल कांग्रेस के सचिव को कुछ घंटों बाद ही पार्टी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल - फोटो : facebook.com/kcvenugopalmp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की केरल इकाई के सचिव पी प्रशांत को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन ने सोमवार को बताया कि प्रशांत को पार्टी हाईकमान को चुनौती देने और अनर्गल आरोप लगाने के बाद पार्टी से निकालने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन




बता दें कि केरल कांग्रेस के सचिव पीएस प्रशांत ने सोमवार को ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल के खिलाफ शिकायत की थी।

इस पत्र में उन्होंने लिखा था, 'जब से उन्होंने (वेणुगोपाल) कार्यभार संभाला है, हमने केरल के साथ-साथ गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में पार्टी की दुर्दशा होते देखी है।'
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत ने पत्र में आगे लिखा है, 'केरल में कांग्रेस कार्यकर्ता इस शंका में हैं कि कहीं पार्टी को तोड़ने वाले उनके ये कदम उनकी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत के तहत तो नहीं हैं।'
विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें