फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सीएम विजयन की दो टूक, केरल में किसी कीमत पर नहीं लागू होगा CAA

Fri, 03 Jun 2022 08:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, देश में धर्मनिरपेक्षता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, सीएए पर सरकार का रुख साफ है और वह जारी रहेगा।  
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर केंद्र सरकार को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा है कि यह राज्य में किसी भी कीमत में लागू नहीं होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, देश में धर्मनिरपेक्षता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, सीएए पर सरकार का रुख साफ है और वह जारी रहेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, केरल के सीएम विजयन सरकार के एक साल के पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, भारत के संविधान में साफ लिखा है कि हमारा देश धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर काम करता है और इसे ही खत्म करने की कोशिश हो रही है। खास बात यह है कि सीएम विजयन की यह टिप्पणी तब आई है जब हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोरोना महामारी खत्म होने के बाद पूरे देश में सीएए को लागू कर दिया जाएगा। 

धर्म के आधार पर नहीं होगा नागरिकता का फैसला 
सीएम विजयन ने कहा, सीएए को लेकर एक खास समूह ज्यादा चिंतित है। हाल ही की एक घटना में एक समूह धर्म के आधार पर नागरिकता का फैसला कर रहा था। हमारी सरकार ने इसके खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने फैसला किया है कि धर्म के आधार पर नागरिकता नहीं तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें