फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'केसीआर परिवार के भ्रष्टाचार की चर्चाएं दिल्ली तक', रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने बीआरएस पर कसा तंज

Mon, 16 Oct 2023 04:32 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना में भाजपा विधायक एटाला राजेंदर के हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के जम्मीकुंटा में एक रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा, राज्य में भ्रष्टाचार की चर्चाएं दिल्ली तक है। उन्होंने पूछा कि आखिर राज्य में विकास थम क्यों गया है?
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में भाजपा विधायक एटाला राजेंदर के हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के जम्मीकुंटा में भाजपा की एक रैली आयोजित हुई। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने तेलंगाना सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के शासन में सत्ता का भरपूर दुरुपयोग हो रहा है। इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इनके भ्रष्टाचार  की चर्चा न केवल तेलंगाना तक बल्कि दिल्ली तक हो रही है।
विज्ञापन




बीआरएस पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
वहीं बीआरएस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोगों के मेहनती और कुशल होने के बावजूद राज्य में विकास क्यों नहीं हो रहा है।10 सालों में तेलंगाना का विकास न केवल सीमित हुआ है, बल्कि यह प्राइवेट लिमिटेड बनकर रह गया है। केसीआर के परिवार का हस्तक्षेप क्यों है? लोगों ने आपको मुख्यमंत्री बनाया है, आपके परिवार ने नहीं।

राजनाथ बोले-राज्य में क्यों थम गया विकास?
राजनाथ सिंह ने दावा किया कि जब गुजरात और देश के अन्य राज्य नौ से दस सालों में विकास कर लेते हैं, तो तेलंगाना का विकास क्यों नहीं हुआ है। जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना के लोगों की उपेक्षा की जा रही है। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया, केसीआर के शासन में सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। राजनाथ सिंह ने दावा करते हुए कहा कि मोदी शासन में महिलाओं को अवसर मिल रहे हैं, उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक 2029 या 2026 तक लागू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें