फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: हत्या का आरोपी महिला के साथ होटल में बिता रहा था समय, पुलिस दे रही थी पहरा

Sun, 21 Aug 2022 03:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

अदालत में पेश होने के बाद बच्चा खान ने पुलिसकर्मियों  से कहा कि वह एक होटल में अपनी महिला साथी के साथ वक्त बिताना चाहता है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे होटल में रुकने की इजाजत दे दी थी, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हुबली से तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने एक हत्या के आरोपी को महिला साथी के साथ समय बिताने के लिए होटल में रुकने की इजाजत दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया, तीनों पुलिसकर्मी होटल के बाहर पहरा दे रहे थे। इसी दौरान छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारी ने बताया, इरफान खान नाम के शख्स की हत्या के सिलसिले में बच्चा खान को शनिवार को सुनवाई के लिए बल्लारी से धारवाड़ लाया गया था। अदालत में पेश होने के बाद बच्चा खान ने पुलिसकर्मियों  से कहा कि वह एक होटल में अपनी महिला साथी के साथ वक्त बिताना चाहता है। यह महिला साथी बेंगलुरू से धारवाड़ आई थी। 


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे होटल में रुकने की इजाजत दे दी थी। इतना ही नहीं ये पुलिसकर्मी होटल के बाहर पहरे में भी तैनात हो गए। इसकी जानकारी गोकुल रोड पुलिस को हुई तो होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान तीनों पुलिसकर्मियों समेत बच्चा राय और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया बच्चा खान हत्या के मामले में 20 साल से अधिक समय से जेल में है। उन्होंने कहा कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें