कर्नाटक में संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों ने चेनप्पा नरिनाल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी है। इस वारदात को एक बेकरी के अंदर अंजाम दिया गया है, वहीं सीसीटीवी फुटेज में हमले की पूरी घटना कैद हुई हैं। इसके बाद संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित साफ तौर पर नजर आ रहा है, वो चिल्लाता हुआ और बेकरी में भागता हुआ दिखाई देता है, जबकि कुछ लोग उसे लाठियों से पीट रहे थे।
31 मई को वारदात, कई आरोपी गिरफ्तार
मामले में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोप्पल जिले में कथित संपत्ति विवाद को लेकर बेकरी की दुकान के अंदर सात लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी। यह घटना 31 मई को हुई थी और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, कम से कम दो लोग उस पर चाकू से हमला कर रहे थे, जबकि एक व्यक्ति ने पीड़ित के सिर पर लकड़ी के लट्ठे से वार किया।
यह भी पढ़ें -
Odisha: पत्नी ने बेटे की मदद से पेट्रोल डालकर पति को फूंका; पुलिस ने बरामद किया आधा जला हुआ शव; दोनों गिरफ्तार
पीड़ित ने बचने के किए गई प्रयास
इस वारदात के दौरान हमलावरों से बचने के लिए पीड़ित ने बेकरी में पूरा चक्कर लगाया और आरोपी उसके पीछे दौड़े और उसे चाकू से मारने की कोशिश करते देखे गए। कुछ सेकंड बाद, नरिनाल बेकरी से बाहर भाग गया, जहां दो से तीन लोगों ने उस पर कई बार चाकू से वार किया। इस घटना के बाद आरोपी तुरंत मौके से भाग गए। हालांकि, कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान रवि, प्रदीप, दो मंजूनाथ, नागराज, गौतम और प्रमोद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पुरानी दुश्मनी और संपत्ति विवाद के कारण हत्या की गई। वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और वारदात में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें -
Indian Railways: लखनऊ से मुंबई के बीच चल सकती है पहली स्लीपर वंदे भारत, ये होगा रूट; 10 घंटे में पूरा होगा सफर
ऑटो-ड्राइवर को चप्पल से पीटने पर महिला गिरफ्तार
वहीं बंगलूरू में एक महिला की तरफ से एक ऑटो-ड्राइवर को चप्पल से पीटने का मामला और वीडियो वायरल होने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जहां महिला ने दावा किया ऑटो-ड्राइवर ने उसके पैर पर ऑटो चढ़ा दिया था।
जमानत के बाद थाने में दंपति ने मांगी माफी
वहीं गिरफ्तारी के बाद थाने में जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों पति-पत्नी ऑटो चालक से माफी मांगते और उसके पैरों में झुकते हुए देखा गया। इस दौरान महिला ने ड्राइवर से कहा, 'मैं माफी मांगती हूं।' बिहार की रहने वाली पंखुड़ी ने भी कहा कि उन्हें कन्नड़ लोगों से कोई नफरत नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमें बंगलूरू से प्यार है और हमें यहां के लोग काफी पसंद हैं।'
जानकारी के मुताबिक, महिला पंखुड़ी मिश्रा की तरफ से ड्राइवर से चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। यह घटना शनिवार को हुई जब पंखुड़ी अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रही थी। उसने दावा किया कि ड्राइवर ने उसके पैर को कुचल दिया, जबकि ड्राइवर ने इस आरोप से इनकार किया। जब ड्राइवर ने बहस के दौरान घटना की रिकॉर्डिंग शुरू की तो उसने उस पर हमला कर दिया।