फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: श्रेष्ठ सांसदों के पुरस्कारों की तर्ज पर मिलेंगे अवॉर्ड, येदियुरप्पा चुने गए श्रेष्ठ विधायक

Fri, 24 Sep 2021 03:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

येदियुरप्पा ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद छोड़ा है। उनकी जगह बसवराज बोम्मई राज्य के नए सीएम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
येदियुरप्पा को सम्मानित करते लोस स्पीकर ओम बिड़ला, विस स्पीकर हेगड़े व अन्य - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा व राज्यसभा में हर साल श्रेष्ठ सांसदों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसी तर्ज पर कर्नाटक विधानसभा में हर साल श्रेष्ठ विधायक को अवॉर्ड दिया जाएगा। शुक्रवार को विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने वर्ष 2020-21 के लिए पूर्व सीएम व विधायक बीएस येदियुरप्पा को यह सम्मान देने की घोषणा की।

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य विधानसभा में येदियुरप्पा को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, स्पीकर हेगड़े व अन्य नेताओं की मौजूदगी में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस बीच कर्नाटक विधानसभा में बोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इन विधानमंडलों के द्वारा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करते हैं और क़ानून बनाते हैं। हमारा शासन लोगों की भावनाओं के अनुरूप हो, जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लिए हो। इसके लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने की ज़रूरत है।

तांगों में बैठकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता
उधर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार  पार्टी के अन्य विधायकों के साथ तांगों में बैठकर बेंगलुरु विधानसभा पहुंचे। इससे पहले भी कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। तब मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए पार्टी नेता व विधायक बैलगाड़ी में सवार होकर विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें