फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार BJP में लौटे, येदियुरप्पा ने किया स्वागत

Thu, 25 Jan 2024 03:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बीते साल अप्रैल में शेट्टार ने भाजपा छोड़ने का एलान किया था। दरअसल, भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था। इसी के विरोध में शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए जगदीश शेट्टार (बाएं)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले जगदीश शेट्टार एक बार फिर भगवा पार्टी में लौटे हैं। भाजपा ने गुरुवार को एक बार फिर उनका पार्टी में स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र की मौजूदगी में शेट्टार ने पार्टी की सदस्यता स्वीकार की। 
विज्ञापन


बताया गया है कि वे भाजपा में शामिल होने से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य बड़े नेताओं से भी मिले। उन्होंने बीते साल अप्रैल में भाजपा छोड़ने का एलान किया था। दरअसल, भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था। इसी के विरोध में शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

भाजपा में शामिल होने पर क्या बोले शेट्टार?
भाजपा में दोबारा शामिल होने पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा, ''पार्टी ने मुझे पहले भी कई जिम्मेदारियां दी थीं। कुछ मुद्दों के चलते मैं कांग्रेस पार्टी में गया था। पिछले 8-9 महीनों में बहुत सारी चर्चाओं के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझसे भाजपा में वापस आने के लिए कहा। येदियुरप्पा और विजयेंद्र भी चाहते थे कि मैं भाजपा में वापस आऊं। मैं इस विश्वास के साथ पार्टी में फिर से शामिल हो रहा हूं कि नरेंद्र मोदी को फिर से PM बनाना है, जिससे भारत को और मजबूत किया जा सके।''
विज्ञापन

 

भाजपा से मिली थी चुनाव में हार
हालांकि, कांग्रेस के टिकट पर हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ने के बावजूद शेट्टार को जीत नहीं मिली थी। उन्हें इस सीट पर उनके ही शिष्य कहे जाने वाले महेश टेंगीकनई से हार मिली थी। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान महेश खुद को शेट्टार का चेला बताते रहे थे।

कर्नाटक की राजनीति में शेट्टार का कितना बड़ा कद है?
जगदीश शेट्टार 2018 के विधानसभा चुनाव में धारवाड़ जिले की हुबली धारवाड़ मध्य सीट से जीते थे। शेट्टर लगातार छह बार से चुनाव जीतते रहे। वह 2012 से 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। 68 साल के शेट्टार 2008 से 2009 के बीच कनार्टक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। कहा जाता है कि शेट्टार का कित्तूर कर्नाटक (मुंबई कर्नाटक) इलाके की 25 से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें