फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर; HAL से लेकर GST तक, हर मुद्दे पर घेरा

Fri, 12 Apr 2024 12:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकूर

सार

परमेश्वर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के माध्यम से 6500 लोगों को रोजगार देने के वादे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार का वादा पूरा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार को भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर विश्वास व्यक्त करते हुए दावा किया कि आम आदमी को केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार से कुछ भी हासिल नहीं हुआ। 

विज्ञापन


तुमकुर निर्वाचन क्षेत्र में हम जीतने जा रहे
कर्नाटक के मंत्री ने कहा, 'पिछले चुनावों से इस बार का चुनाव अलग है। हम देख सकते हैं कि लोगों की सोच में बदलाव आया है। उनके फैसले लेने के संदर्भ में बदलाव आया है। अब वे कांग्रेस की ओर अधिक देख रहे हैं। तुमकुर निर्वाचन क्षेत्र में हम जीतने जा रहे हैं। लोग महसूस करते हैं कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। यह विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी की भावना हो सकती है। आम नागरिकों के जीवन को सामान्य बनाने के लिए कुछ भी नहीं हो रहा है। मुझे लगता है कि पूरे देश में यही परिदृश्य होगा।'

आम आदमी को कुछ भी नहीं मिला
उन्होंने आगे कहा, 'एक आम आदमी महसूस करता है कि उसके लिए कुछ नहीं किया गया है। इसलिए स्वाभाविक रूप से वह इसका जवाब देगा। मोदी जी के 10 वर्षों के शासन के बाद, मुझे लगता है कि आम आदमी को कुछ भी नहीं मिला है।'
विज्ञापन


पांच साल बीत गए, लेकिन...
परमेश्वर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के माध्यम से 6500 लोगों को रोजगार देने के वादे को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि रोजगार का वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री की परिकल्पना डॉ. मनमोहन सिंह के समय में की गई थी, जब एके एंटनी रक्षा मंत्री थे। बाद में सरकार बदली और पीएम मोदी सत्ता में आए। पीएम मोदी ने आकर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि 18 महीने में वह यहा पहला हेलीकॉप्टर लॉन्च करेंगे।

गृह मंत्री ने आगे कहा, 'मोदी के एलान को पांच साल बीत गए हैं। हम अब भी इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने 6500 लोगों को स्थानीय रोजगार देने का वादा किया था, मुझे नहीं लगता कि ऐसा हुआ।'

देश को विकसित होते देखना आपका कर्तव्य
सत्तारूढ़ भाजपा नीत सरकार पर हर चीज का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक के मंत्री ने कहा, 'उन्होंने अब तक जो कुछ भी किया है, उसमें उन्होंने राजनीतिक लाभ लिया है। वे अपने आप को देखते हैं, उनका दृष्टिकोण राजनीति की ओर है। मेरा मतलब है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आप जानते हैं कि एक राष्ट्र के रूप में, एक प्रधानमंत्री के रूप में, एक सरकार के रूप में, जो सत्ता में है। आप जानते हैं, उस देश को विकसित होते देखना आपका कर्तव्य है।'

कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि आपको समाज का विकास देखना चाहिए यदि आपने लोगों से वादा किया है तो यह आपका मौलिक कर्तव्य है। यहां कोई विशेषता नहीं है। लेकिन हमारी चिंता यह है, आप जानते हैं, यह किस तरह से है। यही हमारी चिंता है।'

दो चरणों में होना है चुनाव
बता दें, कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें है। यहां 26 अप्रैल और सात मई को दो चरणों में चुनाव होंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और जेडीएस ने भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने रिकॉर्ड 25 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस और जेडीएस को सिर्फ एक-एक सीट मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें