फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : 50 करोड़ से अधिक के सरकारी कार्यों की मंजूरी के लिए आयोग गठित करेगी सरकार

Thu, 21 Apr 2022 02:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, शिवमोगा।

सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को मीडिया से कहा, मैंने एक उच्चस्तरीय आयोग के गठन का आदेश दिया है, जिसके अध्यक्ष के रूप में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश होंगे।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार 50 करोड़ रुपये से अधिक की सभी सार्वजनिक परियोजनाओं के निविदा प्रस्तावों की मंजूरी के लिए एक आयोग का गठन करेगी। आयोग की अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे और इसमें दो सदस्य बतौर विशेषज्ञ होंगे।

विज्ञापन


साथ ही सरकार ने मंत्रियों या अधिकारियों के मौखिक निर्देश के आधार पर काम शुरू करने पर रोक लगाने का आदेश भी दिया है। ठेकेदार संतोष पाटिल की 11 अप्रैल को उडुपी के एक होटल में आत्महत्या के बाद ये कदम उठाए गए हैं।  

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को मीडिया से कहा, मैंने एक उच्चस्तरीय आयोग के गठन का आदेश दिया है, जिसके अध्यक्ष के रूप में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश होंगे। साथ ही एक वित्तीय विशेषज्ञ व एक तकनीकी विशेषज्ञ इसके सदस्य होंगे। आयोग का गठन कर्नाटक में सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता अधिनियम (केटीपीपीए) के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 50 करोड़ रुपये से ऊपर की सभी निविदाएं आयोग के पास जाएंगी, जो केटीपीपीए के प्रावधानों के अनुसार अनुमान लागत और निविदा की स्थिति की समीक्षा करेगी। हर अनुमान लागत को 15 दिन में मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें