फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka : कर्नाटक सरकार ने कलबुर्गी में मुफ्त बिजली योजना की शुरूआत की, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Sat, 05 Aug 2023 07:01 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी

सार

सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा को देश भर के सभी राज्यों में गारंटी लागू करने की चुनौती दी और कहा पीएम मोदी ने इस देश को दिवालिया बना दिया है। वादे पूरे करने के बाद भी कर्नाटक मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन
कर्नाटक में मुफ्त बिजली योजना की शुरूआत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने अपने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी देते हुए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की शुरुआत की है। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी की पांच चुनावी गारंटियों में से एक मुफ्त बिजली की गारंटी को पूरा कर दिया है। सरकार ने कहा है कि गृह ज्योति योजना से करीब 2.14 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। इस योजना के लिए लगभग 1.41 करोड़ लोग पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। 

विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे बोले यह ऐतिहासिक क्षण
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस योजना की शुरुआत की और इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके बाद खरगे ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता के लिए एक और गारंटी पूरी की है. आज कालाबुर्गी में गृह ज्योति योजना का शुभारंभ किसी भी घर की आर्थिक स्थिरता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
 

सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इस मौके पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने लोगों को संबोधित किया और भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग गुजरात मॉडल के बारे में बहुत बात करते हैं। हमें गुजरात मॉडल की जरूरत नहीं है। हमने कर्नाटक मॉडल शुरू किया है। पांचों गारंटी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। विपक्ष अफवाह फैला रहा है, पीएम ने कहा था कि अगर गारंटी योजनाएं लागू की गईं तो राज्य दिवालिया हो जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा ने गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ घोर अन्याय किया
आगे बोले की उनकी सरकार बजट में घोषित 76 वादों को लागू करेगी और साथ ही सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा को देश भर के सभी राज्यों में गारंटी लागू करने की चुनौती दी और कहा पीएम मोदी ने इस देश को दिवालिया बना दिया है। वादे पूरे करने के बाद भी कर्नाटक मजबूत स्थिति में है। जब भाजपा सत्ता में आई, तो उन्होंने संसाधनों को लूट लिया, महंगाई पैदा की और बेरोजगारी बढ़ा दी। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ घोर अन्याय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें