फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election: शेट्टार बोले- मुझे टिकट नहीं दिया गया तो कई पार्षद दे देंगे इस्तीफा, पार्टी ले उचित निर्णय

Sat, 15 Apr 2023 01:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि हमारे कई पार्षदों ने मुझ पर विश्वास जताया, उन्होंने मेरा समर्थन किया है और कहा कि अगर मुझे टिकट नहीं दिया गया और अगर इसमें देरी हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में चुनावों को लेकर अब सरगर्मी तेज होती जा रही है। कई अपने रूठ रहे हैं तो वरिष्ठों को मनाने में पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वहीं कर्नाटक के  पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं। वह भाजपा आलाकमान से चुनाव लड़ने की भी बात कह चुके हैं। 

विज्ञापन


इस बीच उन्होंने कहा कि हमारे कई पार्षदों ने मुझ पर विश्वास जताया, उन्होंने मेरा समर्थन किया है और कहा कि अगर मुझे टिकट नहीं दिया गया और अगर इसमें देरी हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे। इसलिए, मैं सभी पदाधिकारियों और पार्षदों को उनके विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मेरे अनुसार पार्टी जल्द से जल्द उचित निर्णय लेगी।

भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने टिकट से इनकार करने पर अपनी अगली कार्रवाई के बारे में बताया कि कल मैं अपने पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और नागरिकों से चर्चा का आह्वान करूंगा। हम उनके साथ हर चीज पर चर्चा करेंगे। उनकी राय व्यक्त करने के बाद, मैं आगे की कार्रवाई का फैसला करूंगा।
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व शेट्टर को टिकट देने के मामले पर विचार कर रहा : प्रह्लाद जोशी
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को टिकट देगी या नहीं इस पर अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला पार्टी आलाकमान के समक्ष विचाराधीन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे सुचारु रूप से सुलझा लिया जाएगा।

इस सप्ताह की शुरुआत में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शेट्टार से कहा था कि वे दूसरों के लिए रास्ता बनाएं, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ना चाहते हैं। पार्टी ने उनके प्रतिनिधित्व वाले हुबली-धारवाड़ मध्य खंड के लिए अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं से मिले भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र
भाजपा के टिकट पर शिकारीपुरा से चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र ने येदियुर सिद्धलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर से मुलाकात की।
 
कांग्रेस ने 61 चुनाव पर्यवेक्षकों की सूची की घोषणा की
कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव -2023 के लिए चुनाव तैयारी की निगरानी के लिए बैंगलुरु शहर और विधानसभा स्तर पर्यवेक्षकों के लिए पार्टी चुनाव पर्यवेक्षकों की सूची जारी की। पार्टी शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कर्नाटक में आगामी चुनावों की चुनावी तैयारियों की देखरेख के लिए कांग्रेस द्वारा राज्य में कुल 61 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें