फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Karnataka: पूर्व CM बंगारप्पा के छोटे बेटे ने बड़े भाई को हराया; लगातार तीन बार से विधायक कुमार को दी पटखनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 13 May 2023 02:45 PM IST

सार

यहां मुकाबला दो सगे भाइयों कुमार बंगारप्पा और मधु बंगारप्पा के बीच था। कुमार ने भाजपा की टिकट पर सोरब से फिर से चुनाव लड़ा। वहीं, उनके छोटे भाई मधु कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में इस बार छोटे भाई मधु बड़े भाई पर भारी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
कर्नाटक में आज विधानसभा चुनावों के नतीजे का दिन है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच, चुनाव में कई ऐसी सीटें रही हैं जहां एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टियों से मैदान में उतरे। सोरब सीट में पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के दो बेटे मधु और कुमार क्रमशः कांग्रेस और भाजपा से मैदान में थे। इस सीट पर छोटे भाई मधु बंगारप्पा ने अपने बड़े भाई कुमार बंगारप्पा को बड़े अंतर से हरा दिया है। 
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
कर्नाटक में आज विधानसभा चुनावों के नतीजे का दिन है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच, चुनाव में कई ऐसी सीटें रही हैं जहां एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टियों से मैदान में उतरे। सोरब सीट में पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के दो बेटे मधु और कुमार क्रमशः कांग्रेस और भाजपा से मैदान में थे। इस सीट पर छोटे भाई मधु बंगारप्पा ने अपने बड़े भाई कुमार बंगारप्पा को बड़े अंतर से हरा दिया है। 

दो भाइयों वाली सीट
शिमोग्गा जिले की सोरब विधानसभा सीट इस चुनाव की चर्चित सीटों में से एक रही। यहां मुकाबला दो सगे भाइयों कुमार बंगारप्पा और मधु बंगारप्पा के बीच था। दोनों कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगारप्पा के बेटे हैं। कुमार ने भाजपा की टिकट पर सोरब से फिर से चुनाव लड़ा। वहीं, उनके छोटे भाई मधु कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में इस बार छोटे भाई मधु बड़े भाई पर भारी पड़े। उन्होंने कुमार को 44,262 मतों के भारी अंतर से हराया। कांग्रेस नेता को 98,912 वोट जबकि भाजपा नेता को 54,650 वोट हासिल हुए।

2018 के नतीजे क्या थे?
2018 के विधानसभा चुनाव में कुमार ने मधु को 3,286 मतों से हराया था। कुमार 2018 के चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, जबकि सोरब के मौजूदा विधायक मधु जेडीएस से फिर से चुनाव लड़ रहे थे।  मधु 2021 में कांग्रेस में शामिल हो गए। ये दोनों भाई 2004 से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते आए हैं तब उनके पिता एस बंगारप्पा भी जीवित थे।

कुमार ने चार बार 1996 (उपचुनाव), 1999, 2004 और 2018 में सोरब सीट का प्रतिनिधित्व किया है। वह मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। 2013 में मधु विजयी रहे थे। दोनों भाई पूर्व में कन्नड़ फिल्म उद्योग से भी जुड़े रहे हैं। कुमार ने एक अभिनेता के रूप में काम किया था, जबकि मधु एक अभिनेता और निर्माता के रूप में। अपने पिता की तरह, दोनों ने अतीत में राजनीतिक निष्ठा बदली है।

कितने पढ़े-लिखे हैं दोनों भाई?
57 वर्षीय कांग्रेस नेता मधु बंगारप्पा ने स्नातक तक की पढ़ाई की है। अपने चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके पास 69 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा मधु के नाम पर 26 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। 59 वर्षीय एस. कुमार बंगारप्पा ग्रेजुएट हैं। अपने चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कुमार के पास 65 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, उनके नाम पर एक करोड़ से ज्यादा का कर्ज भी है। 

पूर्व सीएम एस बंगारप्पा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : SOCIAL MEDIA
कौन थे एस. बंगारप्पा?
एस. बंगरप्पा कर्नाटक के छठे मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। उनका कार्यकाल 17-10-1990 से लेकर 19-11-1992 तक रहा। एस बंगारप्पा शिमोग्गा जिले की सोरब सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने 1967 से 1994 तक शिमोग्गा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। अपने जीवनकाल के दौरान वह भाजपा, कांग्रेस, जेडीएस, सपा समेत कई पार्टियों के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next