फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दुष्कर्म होना ही है तो...कांग्रेस विधायक के बयान पर मचा बवाल, जया बच्चन-स्मृति ईरानी ने की बर्खास्तगी की मांग

Fri, 17 Dec 2021 01:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार के दुष्कर्म वाले बयान पर स्मृति ईरानी व जया बच्चन ने कार्रवाई की मांग की है
 
विज्ञापन
स्मृति ईरानी-केआर रमेश कुमार,-जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केआर रमेश कुमार के दुष्कर्म पर दिए गए बयान के बाद से बवाल मच गया है। एक तरफ भाजपा से लेकर अन्य पार्टी के नेता उनके बयान को शर्मनाक बता रहे हैं तो दिल्ली में एक एनजीओ ने उनके बयान पर मुकदमा तक दर्ज कराया है। विपक्षी पार्टी के सांसद कांग्रेस से विधायक केआर रमेश कुमार को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच स्मृति ईरानी, जया बच्चन समेत कई नेताओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


नारे लगाने से पहले कार्रवाई करे कांग्रेस
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायक का दुष्कर्म पर दिया गया बयान बहुत ही शर्मनाक है। कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे से पहले विधायक को बर्खास्त करना चाहिए। 



सजा देकर उदाहरण करें पेश 
समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन ने कहा कि शर्मनाक व्यवहार और शर्मनाक कृत्य। पार्टी को ऐसे लोगों से निपटना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जब इस मानसिकता के लोग सदन में होंगे तो बदलाव कैसे आएगा? हमें ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देकर एक उदाहरण पेश करना होगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस का इतिहास ही रहा है 
भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सुबह से टीवी चैनल्स पर कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक का बहुत ही भद्दा बयान हम देख रहे हैं। बहुत ही दुखद और शर्मसार करने वाला ये बयान है।कांग्रेस का इतिहास रहा है कि महिलाओं के बारे में उनके द्वारा इस तरह की टिप्पणियां लगातार की गई हैं।

महिला आयोग ने भी की आलोचना
रमेश कुमार के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने कहा कि यह दुखद है कि महिलाओं सहित लोगों की भलाई के लिए विधानसभा में मौजूद एक जनप्रतिनिधि इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वह संवेदनशील नहीं हैं और नहीं जानते हैं कि बलात्कार का महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है।

क्या है मामला
कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा में चर्चा के दौरान बयान दिया कि कहावत है कि जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बिल्कुल उसी स्थिति में थे। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने इस पर कार्रवाई करने की बजाय इस पर हंस दिया।

बवाल के बाद मांगी माफी 
विधायक केआर रमेश कुमार ने दुष्कर्म पर भद्दी और अश्लील टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। रमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि अपराध को छोटा करने का उनका इरादा नहीं था। 

रमेश कुमार ने ट्वीट किया  "मैं अब से अपने शब्दों को ध्यान से चुनूंगा!" विधानसभा में "बलात्कार!" के बारे में की गई उदासीन और लापरवाही पूर्ण टिप्पणी के लिए सभी से खेद व्यक्त करना चाहता हूं। मेरा इरादा गलत नहीं था या जघन्य अपराध को कम करने वाला नहीं था, लेकिन यह एक ऑफ द कफ टिप्पणी थी! मैं अब से अपने शब्दों को सावधानी पूर्वक आप सभी के सामने रखूंगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें